पाकिस्तान का दावा फर्जी निकला:कहा था- हमारी सेना द्वारा राफेल मार गिराने के बाद इंडोनेशिया ने फ्रांस से फाइटर प्लेन डील खत्म की

News Image

Source: https://www.bhaskar.com/no-fake-news/news/pakistan-air-force-vs-india-rafale-fighter-jet-indonesia-135127817.html

Hindi News No fake news Pakistan Air Force Vs India Rafale Fighter Jet | Indonesia French पाकिस्तान का दावा फर्जी निकला: कहा था- हमारी सेना द्वारा राफेल मार गिराने के बाद इंडोनेशिया ने फ्रांस से फाइटर प्लेन डील खत्म की 2 महीने पहले कॉपी लिंक ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने फर्जी दावा किया कि उसने भारत के फाइटर जेट राफेल मार गिराए। इसके बाद से ही पाकिस्तान लगातार प्रोपेगैंडा फैला रहा है। कई पाकिस्तानी यूजर्स ने पिछले दिनों पोस्ट किया- पाकिस्तान द्वारा राफेल मार गिराने के बाद अब इंडोनेशिया ने राफेल खरीदने से मना कर दिया है। RKM नाम के वेरिफाइड X हैंडल ने राफेल की फोटो शेयर कर लिखा- ब्रेकिंग न्यूज। पाकिस्तानी J10 फाइटर जेट द्वारा कई भारतीय जेट को मार गिराने के बाद इंडोनेशिया ने कथित तौर पर फ्रांसीसी राफेल जेट की खरीद रद्द कर दी है। (अर्काइव) RKM नाम के यूजर की पोस्ट का स्क्रीनशॉट। वजाहत काजमी नाम के अन्य पाकिस्तानी यूजर ने लिखा- बड़ी खबर : पाकिस्तानी एयर फोर्स ने भारत के 3 राफेल को गिरा दिया था। इसके बाद इंडोनेशिया ने राफेल जेट की खरीद को निलंबित कर दिया है। इस वैश्विक अपमान के बाद अब कोई भी देश भारत को अपने जेट बेचने को तैयार नहीं होगा। वजाहत काजमी की पोस्ट का स्क्रीनशॉट। मॉनिटर X नाम के हैंडल ने लिखा- पाकिस्तान द्वारा भारत के राफेल को मार गिराए जाने के बाद इंडोनेशिया ने राफेल के ऑर्डर को निलंबित कर दिया है। इंडोनेशिया ने पाकिस्तान-भारत विवाद में राफेल के ऑपरेट संबंधित मुद्दों के कारण 42 फ्रांस निर्मित दसॉ राफेल अटैक जेट (8.1 बिलियन डॉलर डील) के ऑर्डर को निलंबित कर दिया है। मॉनिटर X नाम के हैंडल से शेयर की गई पोस्ट का स्क्रीनशॉट। वायरल दावे का सच... इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बीते दिन यानी 28 मई को 42 राफेल जेट की डील पर हस्ताक्षर किए हैं। इस खबर को कई इंटरनेशनल मीडिया प्लेटफॉर्म ने पब्लिश किया। खबर का लिंक... रॉयटर्स की न्यूज वेबसाइट पर पब्लिश हुई खबर का स्क्रीनशॉट। राफेल बनाने वाली दसॉ एविएशन कंपनी के सीईओ एरिक टैपयिर ने कहा कि 2026 में इंडोनेशिया को पहला राफेल फाइटर जेट मिलेगा। इस डील से जुड़ी जानकारी दसॉ एविएशन कंपनी ने अपने ऑफिशियल X हैंडल से पोस्ट शेयर कर दी। डसॉल्ट ने लिखा- मैं इंडोनेशिया द्वारा राफेल के एक अतिरिक्त बैच पर विचार करने की मंशा का स्वागत करता हूं। फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ उनकी इंडोनेशिया की राजकीय यात्रा के दौरान, भविष्य के राफेल उपयोगकर्ता, डसॉल्ट एविएशन के अध्यक्ष और सीईओ एरिक ट्रैपियर ने घोषणा की। 42 राफेल ऑर्डर की पहली डिलीवरी 2026 की शुरुआत में निर्धारित की गई है। साफ है कि पाकिस्तान द्वारा किया गया यह दावा भी पूरी तरह फर्जी निकला। इंडोनेशिया ने फ्रांस के साथ 28 मई को 42 राफेल जेट की डील साइन की है। ----------------------------------- पढ़ें भास्कर फैक्ट चेक की अन्य खबरें... चीनी मिसाइल की फोटो को एडिट कर बनाई पेंटिंग : पाकिस्तानी PM ने सेना अध्यक्ष को दी, बताया 'बनयान-उन-मर्सूस' की सफलता की तस्वीर पाकिस्तान का एक और झूठ बेनकाब हुआ, जब PAK पीएम शहबाज शरीफ ने सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को फेक पेंटिंग गिफ्ट की। दरअसल, भारत के ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करने का दावा किया था। पाकिस्तान ने इस मिशन का नाम 'बनयान-उन-मर्सूस' रखा था। पढ़ें पूरी खबर...

Comments

Popular posts from this blog

दतिया के बड़े गोविंद मंदिर में नंदोत्सव समारोह:20 फीट ऊंची दही हांडी दसवें प्रयास में टूटी, भक्तों ने की धन-वस्तुओं की वर्षा

नशे से दूरी है जरूरी अभियान में लोगों को किया जागरूक

How I Made $1000 Just by Signing Up and Referring Friends to This Website (My Affiliate Journey)