नशे से दूरी है जरूरी अभियान में लोगों को किया जागरूक

News Image

Source: https://www.bhaskar.com/local/mp/ashoknagar/news/staying-away-from-drugs-is-important-people-were-made-aware-in-the-campaign-135479366.html

भास्कर संवाददाता|नईसराय . मध्यप्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस द्वारा नशे से दूरी है जरूरी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को थाना प्रभारी पुनीत दीक्षित बीसौर गांव के सपेरा डेरा में पहुंचे और लोगो से नशा नहीं करने की बात कही। थाना प्रभारी ने बताया कि नशे से दूर रहे जो व्यक्ति नशा करता है तो नशा करने से व्यक्ति को शारीरिक नुकसान तो होता ही है साथ ही वह व्यक्ति का परिवार परेशान रहता है इसलिए जो भी व्यक्ति अगर कही किसी भी प्रकार का नशा करता है तो वह नशा करना छोड़ो और एक अच्छे सामाजिक व्यक्ति बने। थाना प्रभारी पुनीत दीक्षित तहसील मुख्यालय के शासकीय पीएमश्री हायर सेकंडरी स्कूल पहुंचे और स्कूल के छात्र छात्राओं से नशे से दूरी है जरूरी अभियान की जानकारी दी। बच्चों को उन्होंने नशा न करने की शपथ दिलाई।

Comments

Popular posts from this blog

दतिया के बड़े गोविंद मंदिर में नंदोत्सव समारोह:20 फीट ऊंची दही हांडी दसवें प्रयास में टूटी, भक्तों ने की धन-वस्तुओं की वर्षा

How I Made $1000 Just by Signing Up and Referring Friends to This Website (My Affiliate Journey)