सुष्मिता सेन के लिए एक्स रोहमन ने लिखा इमोशनल नोट:बोले- हम न तो प्रेमी ना अजनबी, हमारा रिश्ता नाम और पहचान से ऊपर

News Image

Source: https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/ex-rohman-wrote-an-emotional-note-for-sushmita-sen-135550230.html

Hindi News Entertainment Bollywood Ex Rohman Wrote An Emotional Note For Sushmita Sen सुष्मिता सेन के लिए एक्स रोहमन ने लिखा इमोशनल नोट: बोले- हम न तो प्रेमी ना अजनबी, हमारा रिश्ता नाम और पहचान से ऊपर 22 घंटे पहले कॉपी लिंक सुष्मिता सेन और मॉडल रोहमन शॉल भले ही रोमांटिक रिलेशनशिप में नहीं हैं लेकिन अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते हैं। दोनों की दोस्ती और बॉन्डिंग कमाल की है। रोहमन ने सुष्मिता से मिलने की सातवीं एनिवर्सरी पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी और सुष्मिता की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। फोटो में वो सुष्मिता को हग करते नजर आ रहे हैं। फोटो कैप्शन में वो लिखते हैं- ‘आज सात साल हो गए। कुछ कहानियां, रिश्तों के नाम बदल जाते हैं लेकिन उनके मायने नहीं बदलते। मैंने तुम्हें शतरंज सिखाया था। अब तुम मुझे इसमें बेरहमी से हरा देती हो। तुमने मुझे स्विमिंग सिखाया, जबकि मुझे पानी से डर लगता था। साथ ही, मुझे सबसे अच्छे हेयर कट देने के लिए शुक्रिया। हमने अपना रोल, डर और ताकतें बदल लीं। शह-मात और पानी के बीच कहीं, हमारा रिश्ता किसी नाम और पहचान से ऊपर है। हम न तो लवर हैं, न अजनबी… थोड़ा कोमल, थोड़ा दुर्लभ। तुम कभी मेरी सेफ प्लेस थी और किसी तरह, अब भी हो। हमारे बीच जो प्यार था और अब जो दोस्ती है उसके लिए आभारी हूं।’ सुष्मिता और रोहमन चार साल तक रिश्ते में रहे थे। बता दें कि सुष्मिता और रोहमन इंस्टाग्राम के जरिए मिले थे। साल 2018 में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। साल 2021 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। रोहमन की वर्कफ्रंट की बात करें तो वो साउथ की फिल्म आमरण में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वो मॉडलिंग से जुड़े प्रोजेक्ट में दिखते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

दतिया के बड़े गोविंद मंदिर में नंदोत्सव समारोह:20 फीट ऊंची दही हांडी दसवें प्रयास में टूटी, भक्तों ने की धन-वस्तुओं की वर्षा

नशे से दूरी है जरूरी अभियान में लोगों को किया जागरूक

How I Made $1000 Just by Signing Up and Referring Friends to This Website (My Affiliate Journey)